भोपाल :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर संशय अब समाप्त हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चौथी बार मध्य प्रदेश का मुख्य मंत्री पद पर विराजमान होने जा रहें हैं।
पहले यह अटकलें लगायी जा रही थी कि नरेंद्र सिंह तोमर को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। पर अब यह साफ़ हो गया है कि आज शाम 7 बजे एक सादे समारोह में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लेंगे।